फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इस दिन क्या करें, क्या नहीं

Mon, 24 May 2021 10:48 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : max pixel
विज्ञापन

सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी जब परिक्रमा करते हुए एक ही सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो उस स्थिति के चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चंद्रग्रहण सदैव पूर्णिमा तिथि को लगता है। ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना होती है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व माना जाता है। इस बार साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि यानी 26 मई को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण दिन के समय होगा तो भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय कुछ कार्यों का करना वर्जित माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान क्या करना रहेगा सही और क्या करना रहता वर्जित।

विज्ञापन


चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
ग्रहण के दौरान क्या करें
  • ग्रहण के दौरान शांतिपूर्वक घर में बैठकर मंत्र जाप करना सही रहता है, इससे ग्रहण के प्रभाव में कमी आती है। 
  • ग्रहण में दानकर्म करना बहुत ही शुभ रहता है इसलिए क्षमता अनुसार दान किया जा सकता है। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए और स्वयं भी स्नान करना चाहिए।
  • यदि घर में बना हुआ खाना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए लेकिन ग्रहण से पहले ही पत्ते तोड़ लेने चाहिए। 
  • गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के दौरान अपने पास नारियल का गोला रखना चाहिए।
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।
  • ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श न करें और न ही मंदिर के कपाट खोलें।
  • ग्रहण के दौरान न तो भोजन बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान किसी से भी वाद-विवाद से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाना वर्जित होता है।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के समय छोटे बच्चों को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें