कुंडली के ये भाव दिलाएंगे आपको सुख समृद्धि
- कुंडली के पंचम स्थान में गुरु की राशि धनु या मीन हो, उसमें गुरु स्थित हो और लाभ भाव में चंद्र के साथ बुध युति करे तो व्यक्ति बहुत धन का स्वामी होता है।
- यदि किसी जातक की कुंडली में पंचम स्थान में कर्क राशि में चंद्र हो, लाभ भाव में मंगल हो तो उसके पास धन संपत्ति की कोई कमी नहीं होती है।
- यदि किसी जातक की कुंडली में सिंह लग्न हो और उसमें सूर्य विराजित हो । इसके साथ ही उस पर मंगल व गुरु की दृष्टि हो तो वह व्यक्ति कभी न समाप्त होने वाली संपत्ति का स्वामी होता है।
- यदि किसी जातक की कुंडली के लग्न भाव में कर्क राशि हो, उसमें स्थित चंद्र, गुरु और मंगल से की दृष्टि हो तो व्यक्ति धन और यश अर्जित करता है।
- यदि किसी जातक की कुंडली में वृश्चिक या मेष राशि लग्न भाव में स्थित हो, और उसमें मंगल के साथ गुरु-चंद्र हो या इनकी दृष्टि हो तो व्यक्ति समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता हैं।
- यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में लग्न भाव में मिथुन या कन्या राशि हो और उसमें बुध ग्रह विराजित हो और उस पर गुरु-चंद्र की दृष्टि हो वह धन के मामले में भाग्यशाली होता है।
- यदि प्रथम भाव से भाग्य स्थान में गुरु ग्रह धनु या मीन राशि में और साथ ही उसमें शुक्र ग्रह भी विराजित हों तो गुरु-शुक्र की युति व्यक्ति को धनवान बनता है।
- यदि पंचम स्थान में बुध की राशि कन्या या मिथुन स्थित हो और उसमें शुभ ग्रह विराजित हो और साथ ही आपके लाभ स्थान में चंद्र के साथ मंगल हो तो व्यक्ति बहुत धनवान होता है।
- यदि पंचम स्थान में शुक्र की राशि में वृषभ या तुला स्थित हो और उसमें शुक्र व बुध हो तथा एकादश स्थान में शनि हो तो व्यक्ति के पास अटूट संपत्ति होती है।
- पंचम भाव में सिंह राशि में सूर्य स्थिति हो और गुरु आपके लाभ भाव में स्थित है तो व्यक्ति के पास धन होता है।
- पंचम भाव में शनि की राशि कुंभ या मकर हो, उसमें लाभेश युक्त शनि भी हो तो व्यक्ति अकूत धन-संपत्ति का स्वामी होता है।