जीवन में कई बार न चाहते हुए हमें किसी न किसी की बुरी नजर लग जाती है। बुरी नजर सिर्फ करियर, कारोबार या धन-संपदा पर ही नहीं लगती बल्कि कई बार तो रिश्तों और प्रेम को भी लग जाती है। हमें सबसे ज्यादा पीड़ा तब होती है, जब हमारे बच्चों को नजर लग जाती है।
नजर लगने को एक प्रकार का दोष माना गया है। वह दोष जो अक्सर आदमी को अर्श से फर्श पर ला देता है। ऐसे में जब कभी भी आपको लगे कि अचानक से आपके सभी प्रयास विफल होते जा रहे हैं, काफी मेहनत के बावजूद आपको कारोबार में फायदा की बजाय नुकसान होता जा रहा है तो नजर दोष को दूर करने के इन अचूक उपायों को जरूर आजमाएं —