शनिदेव का नाम आते है ही लोगों के मन में डर सताने लगता है। कहते हैं अगर किसी का शनि मजबूत हो तो उसके काम में कोई दिक्कत नहीं आती, लेकिन वहीं किसी व्यक्ति का शनि खराब चल रहा है तो उसे जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यहां पर यह जान लेना जरूरी है कि शनि न्याय के देवता है और यदि आप कोई गलत कार्य नहीं करते हैं, तो शनि देव आपके कर्मों का शुभ फल देते हैं। बहरहाल, यदि आप शनि दोष से पीड़ित है तो आप इन अचूक उपायों के माध्यम से उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
शनिदेव को खुश करने के लिए प्रात:काल सूर्योदय होने से पहले उठकर सूर्य भगवान की पूजा करें। उन्हें गुड़ मिश्रित जल अर्पित करें। इस उपाय से शनिदेव खुश रहते हैं।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि से संबंधित चीजों जैसे काला कपड़ा, चमड़े का काला जूता, साबुत उड़द, लोहा, तेल, काला कंबल आदि का दान करें।
4 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
शनिदेव की कृपा पाने के लिए सात्विकता बहुत जरूरी है, इसलिए जो मन और कर्म से सात्विक होता है और गरीब लोगों की जरूरत पड़ने पर मदद करता है, शनिदेव उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
शनिदेव की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा करें। यदि आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो उन्हें फोन से या फिर मन ही मन प्रतिदिन प्रणाम करें। माता-पिता की फोटो अपने पर्स में रखते हों तो उनके श्री चरणों की तस्वीर भी रखें।
विज्ञापन
6 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
यदि आप पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही है आप खुद को तमाम परेशानियों से घिरा पा रहे हैं तो शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे तथा ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करें।
विज्ञापन
7 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
शनि से जुड़े दोष दूर करने या फिर उनकी कृपा पाने के लिए शिव की उपासना एक सिद्ध उपाय है। नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से शनि द्वारा मिलने वाला नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाता है।
8 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंग बली की साधना से भी शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।
9 of 10
शनि के सरल एवं सटीक उपाय
शनिदेव के प्रकोप को शांत करने के लिए यह मंत्र काफी प्रभावी है। शनिदेव को समर्पित इस मंत्र को श्रद्धा के साथ जपने से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।
शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दांयी बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे। जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर शनिवार के दिन पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।