केतु आज धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। केतु का गोचर बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक माना जाता है। केतु के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। ज्योतिष में केतु देव को छाया ग्रह की संज्ञा दी गई है। इनका कोई अपना वास्तविक आकार या स्वरूप नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में केतु मजबूत हैं, तो आपके लिए ये बेहद ही शुभ परिणामकारी होंगे। लेकिन अगर केतु की अशुभ दशा आपके ऊपर है तो ये आपके लिए संकटकारी हो सकते है। केतु की अशुभ स्थिति को आप बिना कुंडली देखे ऐसे पता लगा सकते हैं..