फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ: देश के नामी ज्योतिषों से जानिए कब चमकेगा आपका भाग्य, होगा सारी समस्याओं का निदान

Sat, 24 Mar 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
jyotish
विज्ञापन

लगातार दो वर्ष सफल आयोजन के बाद  तीसरे अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन देहरादून में  31 मार्च से दो अप्रैल तक किया जा रहा है। इस महाकुंभ में देश के 100 से अधिक जाने-माने ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, रत्न शास्त्री, हस्त रेखा विशेषज्ञ, हस्तलिपि विशेषज्ञ, वास्तुविद् एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ दून में जुटेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय निवासियों को उनसे नि:शुल्क परामर्श का मौका मिलेगा। ज्योतिष के गूढ़ तत्वों पर संवाद होगा और स्वनाम धन्य ज्योतिषगणों का सम्मान होगा। ज्योतिष के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए स्वनाम धन्य 86 वर्षीय वयोवृद्ध ज्योतिषी केएन राव को ‘ज्योतिष पितामह’ के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

पिछले दो वर्षों से ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे महाकुंभ में आने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स, ज्योतिषि/वास्तुविद् टैरो कार्ड जैसी भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों में हो रहे नए-नए  प्रयोगों पर संवाद करेंगे। पिछले सालों के विपरीत यह आयोजन इस बार तीन दिवसीय होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले दिन 31 मार्च को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, क्लेमेंटाउन के सभागार में उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र के बाद अलग-अलग कई सत्रों में ज्योतिषीगण विचार-विमर्श करेंगे।

एक अप्रैल को पूरा दिन महाकुंभ आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इस दौरान ग्राफिक एरा विवि परिसर में लोग ज्योतिषियों से मुलाकात कर निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष एक पूरा दिन नि:शुल्क मुलाकात के लिए रखा गया है।
 

विज्ञापन

सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का होगा जमावड़ा

astrology - फोटो : amarujala
ताकि अधिक से अधिक लोग ज्योतिषियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। अंतिम दिन दो अप्रैल को समापन सत्र गत वर्षों की भांति जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉन लीफ में होगा। समापन सत्र के पूर्व ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद भी होगा।

इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पहले और दूसरे ज्योतिष कुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ज्योतिषियों को सम्मानित किया जाएगा। ज्योतिष के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए स्वनाम धन्य 86 वर्षीय वयोवृद्ध ज्योतिषी केएन राव को ‘ज्योतिष पितामह’ के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

राव, ज्योतिष शिक्षण के  सबसे बड़े संस्थान भारतीय विद्याभवन के संस्थापक सदस्य हैं।  विश्वविद्यालयों में ज्योतिष को कोर्स के रूप में शामिल करवाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। उन्हें कार्यक्रम में शरीक कराने की कोशिशें हो रहीं हैं। स्वास्थ्य कारणों से अगर वे नहीं आ सके तो यह सम्मान उनके प्रतिनिधि को सौंपा जाएगा। इसके अलावा एक वरिष्ठ ज्योतिषी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’  से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ‘ज्योतिष विभूषण’, ‘ज्योतिष भूषण’ और ‘ज्योतिष श्री’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।  

ज्योतिष महाकुंभ क्यों ?
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य एक अति प्राचीन विद्या का संरक्षण करना है। इस प्रयास से ज्योतिषियों के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे मिलें-जुलें और ज्योतिष/वास्तु एवं भाग्य जानने वाली अन्य विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करे। ज्योतिष के क्षेत्र मे कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना आयोजन की मूल भावना है।

सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का होगा जमावड़ा
ज्योतिष महाकुंभ में कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिषि आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए पढ़ते रहिए-उत्तराखंड का नंबर एक हिंदी दैनिक अमर उजाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें