केए दूबे पद्मेश
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में केए दूबे पद्मेश बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित नाम है। उन्होंने ज्योतिष पर कई किताबें भी लिखी हैं। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज देश-दुनिया में ज्योतिष विद्या के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। उनकी कई भविष्यवाणियां समय-समय पर सही साबित हो चुकीं हैं। पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से वह बेटियों की कुंडलियां निशुल्क बना रहे हैं। भारतीय ज्योतिष के लिए बेहतरीन गतिविधियों और समर्पण के लिए उन्हें कई संगठनों ने सम्मानित भी किया है। उनका मानना है कि लोग उनके सुझावों और उपायों पर अमल कर खुशी एवं संतोष हासिल करते हैं, यही बात उन्हें सबसे ज्यादा संतुष्ट करती है।
पंडित लेखराज शर्मा
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पंडित लेखराज शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उनकी खासियत है कि वह हाथ देखकर कुंडली बना देते हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी पंडित लेखराज शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी अनोखी एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जातक का हाथ देखकर वह उसकी सही जन्मतिथि, जन्मस्थान और जन्म समय बता देते हैं। इस मामले में प. शर्मा देश के बिरले ज्योतिषी हैं। खानदानी ज्योतिषी पंडित लेखराज शर्मा ने बनारस हिंदू विवि से ज्योतिष की उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2008 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह ज्योतिष के क्षेत्र में लौटे और अपने ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर कई सम्मान प्राप्त किए।
पंडित सतीश शर्मा
वास्तु को लेकर अगर कोई समस्या है तो आपके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पंडित सतीश शर्मा इस महाकुंभ में उपलब्ध रहेंगे। पंडित सतीश शर्मा को वास्तु के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान हासिल है। वह नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। फसल उत्पादन से लेकर फिल्म स्टार्स के करियर की भविष्यवाणियों को लेकर उनकी खास पहचान है। इंडियन काउंसिल ऑफ स्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के उपाध्यक्ष और ज्योतिष मंथन पत्रिका के मुख्य संपादक पंडित सतीश शर्मा के वास्तु ज्ञान का लोहा भारत ही नहीं विदेशों में भी माना जाता है।
डॉ.जय मदान
आपने अक्सर टीवी पर डॉ.जय मदान को देखा और सुना होगा। दिल्ली की रहने वाली फैमिली गुरु फेम जय मदान देश की जानी-मानी एस्ट्रोलॉजी कंसलटेंट हैं। उनकी खास बात यह है कि उन्हें प्राकृतिक तौर पर बचपन के दिनों में ही टैरो कार्ड रीडिंग का अभ्यास हो गया था। आज टैरो, ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु में वह महारत हासिल कर चुकी हैं। देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों के बीच वह अलग पहचान रखती हैं। सेलिब्रेटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान भी ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क सलाह देंगी। आप उनसे मिलना चाहते हैं तो महाकुंभ में पहुंचना न भूलें। वह दो अप्रैल को होटल सैफ्रॉन लीफ में उपलब्ध होंगी।
शिवानी खेतान
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने आ रहीं टैरोकार्ड रीडर शिवानी खेतान को देखते ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है। पेशेवर फैशन डिजाइनर शिवानी ने इस पेशे के साथ ही टैरो कार्ड रीडिंग में महारत हासिल की है। इस ज्ञान से लाखों लोगों के मन को शांति प्रदान करती हैं। शिवानी कई मीडिया हाउस में सेवाएं देने के साथ ही आध्यात्मिक उपचार के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी पर उनके टैरो कार्ड रीडिंग कार्यक्रम देखने वाले लोग ज्योतिष महाकुंभ में उनसे रूबरू हो सकते हैं। शिवानी को आध्यात्मिक, हीलिंग, टैरो, फैंगशुई, वास्तु, पूर्व जन्म एवं रैकी समेत कई अन्य विधाओं में महारत हासिल है।
पढ़ते रहें उत्तराखंड का नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला
भविष्य जानने की विभिन्न विधाओं में माहिर देश के एक से बढ़कर एक अनमोल हीरे ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने आ रहे हैं। आपकी समस्या का हल किसके पास है, जानने के लिए पढ़ते रहें उत्तराखंड का नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला। इस आयोजन में पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज, कानपुर वैचारिक सहयोगी है। होटल सैफ्रॉन लीफ हॉस्पिटेलिटी पार्टनर, ज्योतिष मंथन जयपुर ज्योतिष पत्रिका पार्टनर, समाचार प्लस चैनल पार्टनर, अमर उजाला डॉट कॉम डिजिटल पार्टनर और हाइप शूज सहयोगी है।