कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुंडली में कब बनता है मंगल दोष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली के चतुर्थ भाव, लग्न भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव या द्वादश भाव में मंगल विराजमान होता है तो उसकी कुंडली में मंगल दोष माना जाता है। उपायों से किसी भी दोष को अशुभ प्रभावों को कम करके जीवन की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। मंगल दोष के लिए किसी भी प्रकार का पूजन अनुष्ठान करने से पहले किसी योग्य ज्योतिष के पत्रिका जरुर दिखवानी चाहिए।
कुंडली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मंगल दोष की अशुभता से बचने के उपाय
- यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष हो तो उसे मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करना चाहिए। क्षमतानुसार मजदूरों को भोजन करवाना चाहिए।
- मंगल दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पीले कागज पर लाल स्यिाही से लिखे हुए हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।
- जिस जातक की कुंडली में मंगलदोष हो उसे अपने व्यवहार को संयमित रखना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए।
- मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए माना जाता है कि इससे मंगलशांत रहता है।
- जो जातक मंगल दोष से प्रभावित हो उसे अपना घर बनवाते समय लाल रंग के पत्थर का प्रयोग करना चाहिए। इसके आपका मंगल शांत रहता है।