Sapne Me Ghoda Dekhna: आमतौर पर सोते समय हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के होते हैं। कई बार कुछ सपने डरावने, तो कई बेहद खूबसूरत होते हैं। रोजाना देखे जाने वाले ये सपने केवल सपने नहीं होते हैं बल्कि ये किसी शुभ अशुभ घटनाओं का संकेत होते है। इन सभी सपनों का जिक्र स्वप्न शास्त्र में किया गया है। वहीं कई बार सपने में घोड़ा देखा जाता है। लेकिन इस सपने का अर्थ न पता होने के कारण व्यक्ति इसके महत्व से अपरिचित रहता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में घोड़ा देखना बेहद शुभ होता है। इसे धार्मिक दृष्टि से भी खास माना जाता है। घोड़ा वफादारी और शक्ति का प्रतीक होता है। इसे महाभारत के समय से जोड़ा जाता है। यह राजा और उसकी सेना का वफादार साथी होता है। सपने में इसको निम्नलिखित मुद्रा मे देखने से इसके अन्य अर्थ का पता चलता है। आइए जानते हैं कि सपने में घोड़े का दिखना किस चीज का संकेत होता है।