हफ्ते के अंत में सूर्य वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में पहुंचेगा। बीते सप्ताह के अंत में गुरू भी मिथुन राशि में अस्त हो चुका है। अन्य ग्रहों की स्थितियों का आंकलन करने से ज्ञात होता है कि यह हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। मेष राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह लाभप्रद है। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना हैः
मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)यह हफ्ता सुखद सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी। लोग आपकी सफलता और योग्यता को समझेंगे। मित्रों एवं सहकर्मियों से सम्मान मिलेगा। लोगों में आपकी अच्छी छवि बनेगी, आर्थिक लाभ होगा।
वृष (22 अप्रैल -20 मई)धर्म-कर्म एवं अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। सगे-संबंधियों से बेहतर संबंध बनाये रखने का प्रयास करेंगे। लोगों के प्रति आप नम्र और उदार रहेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। व्यय बढ़ेगा, बजट का ध्यान रखें।
मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते जीवन की रफ्तार सुस्त रहेगी। कार्यक्षेत्र एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। किसी प्रकार की कोई साझेदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, चिंता और तनाव दूर करने में यह सहायक होगा।
कर्क (21 जून-20 जुलाई)उर्जावान रहेंगे। मन की बात को दबाकर रखने की बजाय, जाहिर करें। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। भावुकता में वृद्घि होगी। आर्थिक मुद्दों को लेकर चिंतन मनन कर सकते हैं।
सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता सुखद रहेगा। पूर्व में किये गये कार्यों का अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा कर सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी लोग आपके विचारों का आदर करेंगे।
कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)इस हफ्ते आर्थिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। सलाह है कि जीवन की व्यावहारिकताओं पर ध्यान दें। व्यय पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए किसी योजना पर कार्य कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अपने से अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
तुला (22 सितंबर- 23 अक्तूबर)इस हफ्ते आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। घूमने-फिरने की चाहत बढ़ेगी। सलाह है कि अति उत्साह में धन और समय नष्ट नहीं करें। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कार्यक्षेत्र एवं परिवार के बीच संतुलन बनाएं।
वृश्चिक (24 अक्तूबर -22 नवंबर)इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। बौद्घिक क्षमता एवं कार्य कुशलता से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अधिकारियों से रिश्ते मजबूत होंगे। उन्नति में इनसे सहयोग मिलेगा।
धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)मानसिक शांति के लिए मंदिर जाकर भगवान की पूजा करें। आर्थिक मामलों में बड़ा फैसला लेने से पहले लाभ-हानि पर अच्छी तरह विचार कर लें। कम्युनिकेशन स्किल्स तराश लें। मीटिंग्स या कॉन्फ्रेंस में भाग लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों को समझें।
मकर (21 दिसंबर -20 जनवरी)आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा।
कुंभ (21 जनवरी- 18 फरवरी)इस हफ्ते आपके जीवन में कोई नया बदलाव हो सकता है। किसी नयी योजना पर काम कर सकते हैं। सगे-संबंधियों एवं परिवार के लोगों पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा। यश और ख्याति में वृद्घि होगी।
मीन (19 फरवरी - 21 मार्च)इस हफ्ते आपके घर खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों एवं सगे-संबंधियों से मिलेंगे। इनसे आपको लाभ मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है, कहीं सफर पर जा सकते हैं। आय में वृद्घि होगी।