फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 15 मार्च, प्रतिष्ठित पद मिल सकता है

Fri, 15 Mar 2013 08:49 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 15 मार्च को है उनके लिए साल 2013 उन्नति प्रदायक रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलता रहेगा इसलिए प्रयास में कमी न करें। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस साल राजनीतिक एवं सामाजिक मान प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कोई प्रतिष्ठित पद मिल सकता है।
विज्ञापन


आत्मबल और प्रभाव में वृद्घि होगी जिससे विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संपत्ति वृद्घि के प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में किसी व्यक्ति का सहयोग उन्नति और लाभ प्रदान करेगा। विज्ञान, चिकित्सा एवं प्रसाशनिक क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। निकट संबंधियों से लाभ मिलेगा।
छात्रों को परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, इंजीनियरिंग, शोध कार्य आदि क्षेत्रों में करयिर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें