फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के सताए सलमान

Thu, 01 Aug 2013 12:42 PM IST
पण्डित जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में उतर जाने वाले और हरकतों से करीबी जनों को तंग रखने रहने वाले फिल्म स्टार सलमान का जन्म 27 दिसंबर सन् 1965 को दोपहर बाद 2 बजकर 37 मिनट पर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ। इनके जन्म के समय क्षितिज पर मेष लगन का उदय हो रहा था।
विज्ञापन


इनकी कुंडली में रुचक समेत अनेकों योगों की भरमार है। लेकिन खल-कुटुंब और विष योग के रहते इन्हें विवादों से घिरे रहना पड़ता है। बृहस्पति ने अपनी शक्ति के अनुसार 16 वें वर्ष में भाग्योदय करा दिया और 28 वें वर्ष से मंगल इनके करियर को और मजबूती प्रदान की।

वर्तमान समय में इनपर शनि की महादशा चल रही है, उसमे भी 28 जुलाई 2013 से फरवरी 2015 तक चन्द्रमा की अंतर्दशा रहेगी। चन्द्रमा की अंतर्दशा में चन्द्र का ही प्रत्यंतर 15 सितंबर 2013 तक चलेगा, जो इनकी कुंडली में विषयोग बनाने वाले शनि एवं चन्द्र का कठिन समय है।
विज्ञापन


इस अवधि में सावधानी बरतने की जरुरत है। उसके बाद उच्चराशिगत मंगल का प्रत्यंतर आरम्भ होगा जो 19 अक्टूबर 2013 तक रहेगा। यह समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा किन्तु 20 अक्टूबर 2013 से 15 जनवरी 2014 तक के मध्य का समय अशुभ रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें