फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 1 अगस्त, आर्थिक मामलों में सावधान रहें

Thu, 01 Aug 2013 11:28 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए छोटी-छोटी असफलताओं से निराश होने की बजाय धैर्य पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें। परिश्रम करने पर भाग्य आपका सहयोग करेगा। सलाह है कि महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ें। आर्थिक मामलों में सावधान रहें अन्यथा भरोसेमंद भी धोखा दे सकते हैं।
विज्ञापन


सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। साल के पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्घ अनुकूल रहेगा। इस दौरान व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ बढ़ेगा। विज्ञान एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा, विजयी होंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा, लापरवाही से परिणाम प्रतिकूल हो सकता है। केमिस्ट, इंजीनियरिंग, हवाई सेवा, पैरा मेड़िकल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें