यह वर्ष सुखद और शांतिमय रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के प्रयास सफल होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा और इन चीजों पर आपका विशेष व्यय भी होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। निजी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में आपसी समरसता बढ़ेगी। विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी हो सकती है, संतान सुख की कामना पूरी होगी। सगे-संबंधियों से रिश्ते सुधरेंगे, समय-समय पर इनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
श्रंगार प्रसाधन, आधुनिक वस्त्र, आभूषण आदि व्यवसायों से जुड़े कारोबारियों को उत्तम धन लाभ होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, विज्ञापन, फैशन ड़िजाईनिंग, एनीमेशन, अभिनय, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।