फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 19 मार्च, लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे

Tue, 19 Mar 2013 08:31 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक अनुकूल रहेगा। पिछले साल जिन समस्याओं को लेकर परेशान रहे हैं उनका निदान होगा। भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त कर सकेंगे इसलिए अवसर पर ध्यान दें। सलाह है कि आलस्य और लापरवाही के कारण मौका हाथ से नहीं जाने दें।
विज्ञापन


जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा, विरोधियों पर हावी रहेंगे। राजनैतिक एवं सामाजिक दृष्टि से यह वर्ष सुखद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठा एवं पद का लाभ मिल सकता है। कार्य विशेष अथवा पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी।

व्यवसायिक दृष्टि से इस साल 2013 लोहा, मशीनरी, भवन निर्माण सामग्री आदि व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, इन क्षेत्रों में धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होते रहेंगे। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए सलाह है कि परीश्रम कीजिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, खनन, वकालत, ठेकेदारी आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें