फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 17 जुलाई, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Wed, 17 Jul 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष सुखद और आनंददायक रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और भौतिक सुख के साधनों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। सुख और विलासिता की वस्तुओं पर विशेष खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। शिक्षा, संचार, विज्ञापन एवं लेखन के क्षेत्र से जुड़ व्यक्तियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


पारिवारिक सुख-शांति में वृद्घि होगी। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी हो सकती है। सगे-संबंधियों से रिश्ते सुधरेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं, विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत व्यक्तियों की चाहत पूरी होगी। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग,फैशन ड़िजाईनिंग,बीमा, बैंकिंग, राजनीति, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें