फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 12 फरवरी, कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी

Mon, 11 Feb 2013 06:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी जिससे आत्म उन्नति के लिए नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। पण्डित विनोद त्यागी बताते हैं कि जिन लोगों का जन्मदिन 12 फरवरी है उन्हें अति उत्साह और उग्रता पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है। लोग आपके व्यवहार से नाराज होकर आपसे दूरियां बना सकते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। विरोधियों पर आपका दबदबा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी में अधिकारी पक्ष प्रमोशन में सहायक रहेंगे। व्यवसायियों के लिए साल उत्तम रहेगा, लाभ की निरंतरता बनी रहेगी। जिनकी ग्रह दशा अनुकूल चल रही है उन्हें भूमि एवं भवन से संबंधित योजनाओं में सफलता मिलेगी।

धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक विषयों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंकिंग, केमिस्ट, वकालत, बीमा आदि क्षेत्रों में  करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें