फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 11 फरवरी, पद-प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है

Mon, 11 Feb 2013 11:06 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्मदिन 11 फरवरी है उनके लिए साल 2013 कुल मिलाकर सुखद रहेगा। पंडित विनोद त्यागी बताते हैं कि इस वर्ष नए-नए लोगों से जान-पहचान होगी। जरूरत के समय पहचान का लाभ मिलेगा। मन में दबी हुई कोई बड़ी इच्छा पूरी होगी। सरकारी क्षेत्र में अटके हुए कार्य बनेंगे। परिवार में पिता एवं वरिष्ठजनों से अच्छे संबंध बने रहेंगे।
विज्ञापन


आर्थिक दृष्टि से साल 2013 उन्नति प्रदाक रहेगा। आय में वृद्घि होगी। नौकरी में महत्व बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है। व्यवसाय में विस्तार एवं लाभ वृद्घि से उत्साहित रहेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्घि की संभावना है, प्रयास कीजिए कामयाबी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

छात्रों के लिए वर्ष सुखद रहेगा। परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सेना, चिकित्सा, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। इंजीनिरिंग में भी कैरियर की अच्छी संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। नया काम अनुभवी व्यक्ति एवं बड़ों से आशीर्वाद एवं राय-विचार लेकर शुरू करना आपके हित में रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें