बुध ग्रह होंगे वक्री
ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध ग्रह 10 सितंबर को वक्री होने जा रहे हैं। इस वक्त बुध कन्या राशि में हैं और 10 सितंबर को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर बुध कन्या राशि में ही वक्री हो जाएंगे। 23 दिनों तक बुध उल्टी चाल में रहेंगे। यानी 10 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बुध ग्रह कन्या राशि में ही वक्री रहेंगे। बुध ग्रह का संबंध वाणी और बुद्धि से है। जब बुध ग्रह वक्री होंगे तो कन्या राशि वालों पर लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।
सूर्य ग्रह में होगा बदलाव
सितंबर में ग्रहों के राजा सूर्य का भी राशि परिवर्तन होने वाला है। 17 सितंबर को सूर्य सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद सूर्य 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं जब सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, तो इससे बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन और बुध के साथ युति बनने से कई लोगों को इसका शुभ फल मिलेगा।
24 सितंबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर
इस माह में 24 सितंबर को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से सूर्य और बुध की युति रहेगी। ऐसे में जब शुक्र ग्रह भी कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, तो त्रिग्रही योग होने से कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में कई परिवर्तन होंगे।