फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष में राशि अनुसार करें श्राद्ध, पितरों के आशीर्वाद से घर में बनी रहेगी बरकत

Thu, 08 Sep 2022 05:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pitru Paksha 2022: श्राद्ध यानी पितृपक्ष आरंभ होने वाले हैं। इस साल 10 सितंबर 2022 से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा।
विज्ञापन
पितृपक्ष में राशि अनुसार करें श्राद्ध - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pitru Paksha 2022: श्राद्ध यानी पितृपक्ष आरंभ होने वाले हैं। इस साल 10 सितंबर 2022 से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। पितृपक्ष के दौरान पितरों का श्राद्ध, पितृ तर्पण करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। भाद्रपद माह के पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक का समय पितरों को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार, सबसे पहला श्राद्ध पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है। इस दिन पहला श्राद्ध कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, जिन पितरों का देहांत पूर्णिमा के दिन हुआ हो, उनका श्राद्ध पूर्णिमा तिथि के दिन किया जाता है। इन 15 दिनों में सभी अपने पितरों का उनकी निश्चित तिथि पर तर्पण, श्राद्ध करते हैं। श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देकर प्रस्थान करते हैं। वहीं अमावस्या के दिन पितरों को विदा दी जाती है। ऐसे में पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए राशि के अनुसार श्राद्ध करना चाहिए... 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि- ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातक पितृपक्ष में प्रतिपदा के दिन अपने परिजनों के नाम से गरीबों को भोजन करवाएं। 
वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले लोग पितृपक्ष में किसी भी दिन पितरों के नाम से 21 बच्चों को भोजन कराकर सफेद वस्त्र उपहार में दें। 
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग पितृपक्ष में किसी भी दिन पितरों के नाम से पक्षियों को बाजरा खिलाएं। 
कर्क राशि- कर्क राशि के जातक पितृपक्ष में किसी दिन 400 ग्राम साबुत बादाम बहते हुए जल में प्रवाहित करें। 
सिंह राशि- सिंह राशि वाले पितृपक्ष में गरीबों को सूखे अनाज और पीले वस्त्र दान करें।
कन्या राशि- कन्या राशि वाले सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीब और अनाथों को भोजन, वस्त्र आदि दान करें। 
तुला राशि- तुला राशि के लोग दूध-चावल से बनी खीर और नमकीन दान करें। 
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले पितरों के नाम से 5 गरीब और जरूरत मंद लोगों को कंबल या गर्म वस्त्र दान करें।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों को पक्षियों को दाना डालना और गौशाला में चारा दान करना चाहिए। 
मकर राशि- मकर राशि के जातक शनि मंदिर में जाकर दृष्टिहीन और दिव्यांग को भोजन करवाएं। 
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग 11 नारियल लेकर उनपर पितरों के नाम लिखें उसके बाद इस बहते जल में प्रवाहित करें। 
मीन राशि- मीन राशि के लोग दूध या मावे से बनी खीर गरीबों को खिलाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें