फेंगशुई में घरों पर मछलियों को रखने को बहुत ही शुभ माना गया है। चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई के अनुसार मछलियों को घर पर रखने से सुख-समृद्धि आती है जिसके कारण से बहुत से लोग अक्वेरियम में इनको रखते हैं। घर और दुकानों पर अक्वेरियम रखने के कुछ नियम होते हैं जिसका ध्यान देने पर बहुत फायदा होता है।
1- फेंगशुई वास्तु के अनुसार जिन घरों में रंगीन मछलियां होती है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। रंगीन मछलियां घर पर प्रवेश करने वाली सभी तरह की नकारात्मक एनर्जी को अपने ऊपर ले लेती है। जिसके कारण से घर के सदस्यों के ऊपर से आने वाली बाधा दूर हट जाती है।
2- फेंगशुई के अनुसार घर पर रंगीन मछलियां रखने से तनाव कम होता है।
3- फेंगशुई में अक्वेरियम रखने की शुभ और अशुभ दिशा बताई गई है। धन लाभ के लिए अक्वेरियम को पूर्व या उत्तर-पूर्व की दिशा में रखा जाना चाहिए। कभी भी अक्वेरियम को घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।
4- फेंगशुई में अक्वेरियम में मछलियों की संख्या के बारे में भी बताया गया है। हमेशा इसमें 9 रंगीन मछलियां होनी चाहिए जिसमें से एक मछली काले रंग की होनी चाहिए। काले रंग की मछली को शुभ माना गया है।