फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई के अनुसार ये चीजें घर में रखने से दूर होती है नकारात्मकता, होता है धन, तरक्की और खुशहाली का आगमन

Wed, 06 Oct 2021 10:53 AM IST
शशि सिंह ज्योतषि डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
feng shui tips
जिस तरह से भारतीय वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखमय बनाने के लिए नियम बताए जाते हैं, उसी प्रकार से फेंगशुई में भी जीवन में सुख-समृद्धि व तरक्की के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई जाती हैं। फेंगशुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसके अंतर्गत बहुत सारे प्रतीक बताए गए हैं जिनको घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन प्रतीकों को घर में रखने से समृद्धि व सफलता की प्राप्ति होती है। ये प्रतीक आसानी से बाजार में मिल भी जाते हैं और आप इन्हें घर में रखकर कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के साथ ही अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। फेंगशुई में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है यदि आप इन्हें अपने घर में रखते हैं तो आपके घर से नकारात्मकता दूर रहती है। आपको धन व तरक्की की प्राप्ति होती ही है साथ ही जीवन भी सुखमय बनता है। तो चलिए जानते हैं किन चीजों को घर में रखने से खुशहाली, तरक्की और धन का आगमन होता है।  
विज्ञापन

2 of 6
feng shui tips
फेंगशुई में मछली को सौभाग्य व समृद्धि का सूचक माना जाता है। अपने घर में धातु की मछली का जोड़ा लटकाना चाहिए इससे नौकरी में तरक्की प्राप्त होने के साथ ही धन प्राप्ति भी होती है। इसके अलावा आप घर में धातु का कछुआ भी रख सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की ओर होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
feng shui tips
फेंगशुई में पक्षी का जोड़ा लव वर्ड्स घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। ये प्रेम के प्रतीक होते हैं, इन्हें घर में रखने से पति-पत्नी के बीच तनाव व मनमुटाव दूर होता है और प्रेम की भावना बढ़ती है इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

 

4 of 6
feng shui - फोटो : file photo
लाफिंग बुद्धा के बारे में तो सब जानते हैं, इनकी मुस्कान ही सकारात्मकता का प्रतीक है। अपने घर के हॉल में लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। इससे समृद्धि व तरक्की का आगमन होता है। मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा स्वयं के फायदे के लिए नहीं खरीदना चाहिए इसलिए दूसरे के द्वारा उपहार में दिया गया लाफिंग बुद्धा रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। घर के अलावा व्यापार स्थल पर भी लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं। 
 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
फेंगशुई के अनुसार अपने घर को पूर्वोत्तर में कोई फव्वारा या फिर छोटा सा तालाब आदि बनवाना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन सुचारु रुप से बना रहता है, फेंगशुई कहता है कि घर में सुख-शांति के लिए मिट्टी के पात्रों में हरे-भरे पौधे घर में लगाने चाहिए। हरे-भरे पौधे घर में लगाने से सकारात्मकता तो बढ़ती ही है साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी पौधे अच्छे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
feng shui tips
फेंगशुई में ड्रैगन को भाग्य के प्रतीको में से एक माना गया है। यह सुरक्षा, शक्ति और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। घर में ड्रैगन के प्रतीक को रखने से नकात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है, जिससे आपको आर्थिक तंगी, कार्य बाधा आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें