फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपत्तियों को दूर कर परिवार में सुख-समृद्धि का हो जाएगा घर में वास, बेहद ही खास है फेंगशुई की ये चीज

Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 8
feng shui tips
फेंगशुई की मान्यता है कि घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। इसीलिए काफी लोग अपने-अपने घरों और दुकानों में इनकी मूर्तियां रखते हैं। फेंगशुई के अनुसार सही जगह पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे सुख-समृद्धि का आगमन घर में होता है। माना जाता है कि घर में रखा हुआ लाफिंग बुद्धा घर-परिवार पर कोई विपत्ति नहीं आने देता है।

लाफिंग बुद्धा को आप बाजार में कई रूपों में देख सकते है जैसे-हँसता हुआ,बैठा हुआ,दोनों हाथ ऊपर किए या कंधे पर धन की पोटली लिए आदि। आप कौन से बुद्धा को किस जगह रखें जिससे आपको अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सके। लाफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में जहां भी रखें इस बात का ध्यान रखें कि उसकी ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर तक हो ताकि आते आते आपकी सीधी नजर उस पर पड़े। अधिक ऊंचाई या नीचे जमीन पर इन्हें नहीं रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 8
laughing buddha
धन प्राप्ति के लिए-
  • जो लोग पैसा इकठ्ठा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें धन की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए। इससे धन संबंधी कामों में लाभ मिल सकता हैं। लाफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जो धन और सुख को आकर्षित करती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है।
विज्ञापन

3 of 8
Laughing Buddha
सफलता के लिए-
  • यदि आपके कठोर परिश्रम के बाद भी कामों में सफलता नहीं मिल पा रही है तो दोनों हाथों में कमंडल लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखनी चाहिए।

4 of 8
Laughing Buddha
सुख-शांति के लिए-
  • वास्तु में घर की पूर्व दिशा को परिवार के भाग्य और सुख शांति का स्थान कहा जाता है। आप अपने घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ाना चाहते हैं तो एक लाफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों। इसके अलावा घर पर ध्यान लगाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति भी रख सकते हैं, इसके प्रभाव से न केवल आपके जीवन में सुकून और शांति बरकरार रहेगी बल्कि घर का महौल भी काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 8
Laughing Buddha
सही निर्णय के लिए-
  • घर या कार्यालय में जो व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाते या जिनकी निर्णय क्षमता बहुत कमजोर होती है वे धातु से बने, हंसते हुए बुद्धा की प्रतिमा अपने घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता धीरे-धीरे अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 8
laughing buddha
सेहत के लिए
  • अगर आप अक्सर बीमार रहते है या परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हाथ में वु लु लिए लाफिंग बुद्धा को बीमार व्यक्ति के तकिए के पास रख देना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
Laughing Buddha
बुरी नजर से बचने के लिए-
  • यदि आपको लगता है कि आपके घर में कोई जादू-टोना हुआ है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लाफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए, फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
laughing buddha
बच्चों की समृद्धि के लिए-
  • अगर आप अपने बच्चों के जीवन में आने वाली परेशानियों के कारण या उनके करियर को लेकर तनाव में रहते हैं तो आपको छोटे बच्चों के साथ बैठे हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को घर में रखना चाहिए। आप इसे बच्चों के कमरे में भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें