फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: हर बार आपके काम में आती है बाधा? दशहरे के दिन करें ये खास उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Thu, 10 Oct 2024 04:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र में दशहरा के दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपको आपके कार्यों में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
दशहरा 2024 उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dussehra 2024 Upay: देशभर में शारदीय नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं इसके बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है, जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। विजयादशमी का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन रावण का दहन किया जाता है और भगवान राम की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर यानी शनिवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र में दशहरा के दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि, इस दिन दसों दिशाएं खुलती हैं, जो शुभता प्रदान करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए कुछ आसान और अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपको आपके कार्यों में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह खास उपाय कौन से है।

दशहरा पर करें यह खास उपाय
  • दशहरा के खास दिन भगवान राम की पूजा की जाती है। इस दिन दिन घर में राम दरबार की स्थापना करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे ग्रह दोष मिट जाते हैं और घर में शुभता आती है।
  • दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
  • दशहरा के दिन हनुमान जी और शनि देव की पूजा करने से पूजा से आपको जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिल जीती है।
  • इस दिन अगर आप अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाते हैं, तो घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है और घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है।
  • इसके अलावा आप दशहरा के दिन आप 7 लौंग, 7 कपूर और 5 तेजपत्ते को लेकर जला लें। इससे उत्पन्न हुआ धुआं आप पूरे घर में फैला दें, माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी नजर दूर होती है।
  • विजय दशमी के दिन अगर आप सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं और इसमें तिल मिला देते हैं, तो ऐसा करने से शनि की साढ़े साती या ढैय्या से राहत मिल जाती है।
विज्ञापन


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें