फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024 Daan: दशहरा के दिन गलती से भी न करें इन चीजों का दान, माना जाता है अशुभ

Thu, 10 Oct 2024 02:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दशहरा के दिन कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं यह चीजें कौन सी हैं और दशहरा के दिन आपको किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
दशहरा के दिन न करें इन चीजों का दान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dussehra 2024 Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम द्वारा रावण का वध किया गया था, इसलिए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है कि शस्त्रों की पूजा करने से बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है। वहीं दशहरा के दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। इसे रावण के अहंकार और बुराई पर जीत का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं, दशहरा के दिन सैनिक और पुलिसकर्मी अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार दशहरा के दिन कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। इसलिए आपको इस दिन इन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

चमड़े के चीजों का दान
सनातन धर्म में पशुओं को पवित्र माना जाता है और चमड़ा पशुओं की खाल से ही बनता है। ऐसे में चमड़े की चीजों का दान करना पशुओं के प्रति सम्मान न दिखाना दर्शाता है। दशहरा शुद्धता और पवित्रता का पर्व है, इसलिए चमड़ा अशुद्ध माना जाता है। इसलिए दशहरा के दिन चमड़े की चीजों का दान करना शुद्धता के विरुद्ध है। ऐसा करने से आपको अशुभ फल मिल सकते हैं।

धारदार चीजों का दान
माना जाता है कि धारदार चीजों का दान करने से घर में कलह, तनाव और असहमति जैसी स्थिति पैदा होती है। कहा जाता है कि ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और परिवार के बीच संबंधों में तकरार पैदा कर सकती है। धारदार चीजों का दान करने से घर में धन की हानि भी होती है। साथ ही ये चीजें लक्ष्मी माता को नाराज करती हैं, जिसकी वजह से घर से धन भाग जाता है। इसलिए इन्हें दशहरा के दिन दान करना या लेना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन


हल्दी का दान
हिंदू धर्म में हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से जोड़ा गया है। माना जाता है कि शाम के समय हल्दी दान करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। शाम के समय हल्दी दान करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जिससे घर में कलेश हो सकता है। वैसे तो हल्दी को शुभ माना जाता है, लेकिन शाम के समय इसे दान करना अशुभ होता है।
विज्ञापन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें