Dhan Prapti Ke Upay: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास ढेर सारा धन हो। मां लक्ष्मी की कृपा उन पर सदैव बनी रहेगी। लेकिन कई बार काफी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। तब लोग ज्योतिष शास्त्र का सहारा लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर लोग अपनी किस्मत बदल सकते हैं। इन उपायों को करने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ने लगती हैं। यदि कोई बाधा हो तो वह दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं धन प्राप्ति के कुछ उपाय।
धन प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय
- शास्त्रों के अनुसार काली मिर्च का उपाय धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर माना जाता है। इसके लिए काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर से 7 बार उतारें। इसके बाद इनमें से 4 दाने चारों दिशाओं में फेंक दें और पांचवे दाने को आकाश की ओर फेंक दें।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय 11 बार लक्ष्मी सूक्त और श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा लगातार 108 दिनों तक करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- धर्म ग्रंथों के अनुसार धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के बाद 11 हल्दी की गांठें लें और उन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि इससे तिजोरी कभी खाली नहीं रहती।शास्त्रों के अनुसार श्रीयंत्र को मंदिर में या घर के ईशान कोण में रखना चाहिए और रोजाना इसकी पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है।
- आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन अशोक वृक्ष की थोड़ी सी जड़ लाकर अपने घर की तिजोरी में रखें। कहते हैं कि इससे घर में धन की कमी नहीं होती और धन का आगमन बना रहता है।
Vastu Tips for Shop:बिजनेस में चाहिए तेज़ी, बस इन बातों का रखें ध्यान
इस दिशा में गलती से भी न लगाएं दीवार घड़ी, हो सकती है परेशानी