फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 : देव दीपावली पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि वालों की खुल सकती है किस्मत

Mon, 07 Nov 2022 09:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
Dev Diwali par Chandra Grahan: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पड़ने वाला है। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण इस दिन देव दिवाली का भी संयोग है। हालांकि चंद्र ग्रहण के कुछ लोग एक दिन पूर्व यानि 7 नवंबर को देव दिवाली मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि इस वर्ष 7 नवंबर 2022 दिन सोमवार को दोपहर में 03:57 से आरंभ होगी और अगले दिन दोपहर 03:53 मिनट दिन तक व्याप्त होगा। लेकिन उदय तिथि के कारण पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर,मंगलवार को मनाई जाएगी। वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे समाप्त होगा। यानी इस बार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 95 मिनट होगी।यह चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र तथा मेष राशि पर लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों के योग बन रहे हैं, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों के लिए यह ग्रह लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण लाभ देने वाला होगा। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपको नौकरी आदि की तलाश है तो आपको शीघ्र ही नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मीडिया, बैंकिग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहने वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण फलदायी हो सकता है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। यह चंद्र ग्रहण आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। आप वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। अगर आप नए व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय बेहतर है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

4 of 4
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण करियर और व्यापार की दृष्टि से शुभ माना जा रहा है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो लोग नया व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए यह समय शुभ है। यह चंद्र ग्रहण आपको सौभाग्य प्रदान कर सकता है। आपके कई समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें