गुरु ग्रह होंगे मार्गी, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ राशि के जातकों के लिए अष्टम और एकादश भाव के स्वामी हैं। वृषभ राशि के जातक कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इस दौरान सहकर्मियों का सहयोग मिलने की संभावाना है। जो लोग अपना कारोबार कर रहे हैं उन लोगों को भी मुनाफा होने की संभावना है। करियर में भी आपको कई मौके मिल सकते हैं, इसका लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक तरक्की के साथ पदोन्नति भी हो सकती है।