Chandra Grahan 2022 Date Sutak Kaal Time Effects On Rashi Upay In Hindi: आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चूंकि इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा इसीलिए इसका सूतक काल मान्य होगा। भारत में सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। हालांकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। 08 नवंबर को सनी काल में चंद्रोदय के समय से ही चंद्र ग्रहण आरंभ हो जाएगा और यह ग्रहण 6:19 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण में जहां सूतक काल 12 घंटे पूर्व लगता है वहीं चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत के अलावा 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। आइए जानते हैं 08 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण के सूतक काल के समय, राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और ग्रहण से बचने के उपाय के बारे में विस्तार से...