शास्त्रों के अनुसार हर देवी-देवता की पूजा अर्चना के लिए एक दिन निर्धारित होता है इसी तरह से बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को समर्पित है। भगवान गणेश अपने भक्तों के हर विघ्न को हर लेते हैं। जहां पर गणेश जी विराजते हैं, वहां सब कुछ शुभ होता है, ये बुद्धि के देवता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा अर्चना करके उन्हें मनाने का दिन होता है।
इस दिन गणेश जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं, लेकिन हम जाने अनजाने में इस दिन कुछ गलतियां करते हैं, जिससे हमें नुकसान हो सकता है, इसलिए इस दिन व्यक्ति को कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए नहीं तो इसके कारण पूरे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कि बुधवार के दिन ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें न करें।