फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: मंगलवार के दिन करें यह ज्योतिषी उपाय, दूर होंगे मंगलदोष

Tue, 01 Sep 2020 06:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मंगल के उपाय
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के हर एक दिन का अलग-अलग महत्व होता है। हप्ते के सभी वार पर ग्रहों का प्रभाव जरूर होता है। मंगलवार के दिन को काफी शुभ माना गया है ज्योतिष शास्त्र में मंगल वार का प्रतीक मंगल ग्रह करता है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल ग्रह साहस, अग्नि, शक्ति और ऊर्जा के सूचक होता है।  कुंडली में कई तरह के योग बनते है जिसमें कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। आइए जानते है मंगलवार के उपाय और मंगल दोष को दूर करने वाले कुछ उपाय...

  1. मंगल दोष से मुक्ति के लिए प्रत्येक मंगलवार को मंगलदेव की पूजा करें। मंगलदोष से संबंधित दोष से छुटकारा पाने के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में जाकर मंगल दोष निवारण की विधि-विधान से पूजा करें। 
  2. माता मंगला गौरी की साधना-आराधना से भी मंगल दोष से मुक्ति मिलती है।
  3. मंगल दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन या फिर मंगलवार के दिन विशेष रूप से बजरंगबली की साधना करें। बजरंगी की साधना में हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें। साथ ही बजरंग बली के पैर का सिंदूर का टीका लगाएं। मंगल का दुष्प्रभाव कम होगा। 
  4. मंगल दोष से पीड़ित व्यक्ति आज मंगलवार को या फिर संभव हो तो प्रतिदिन बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं। साथ ही अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे लगाकर उनकी अच्छी तरह देखभाल करें। 

विज्ञापन

 

मंगलवार के दिन क्या न करें
मंगल को मनाने के लिए उनकी प्रिय वस्तुओं जैसे लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े का दान करना चाहिए।

  1. मंगलवार के दिन बाल और नाखून न काटें। 
  2. चूंकि मंगल को भूमिपुत्र माना गया है ऐसे में मंगलवार के दिन मिट्टी खोदने की मनाही है। ऐसे में आज के दिन गमले, खेत, मैदान आदि में मिट्टी खोदने से बचें।
  3. मंगलवार के दिन बर्तन और श्रृंगार का सामान न खरीदें। 
  4. मंगलवार के दिन सुई, कैंची, कील, चाकू आदि खरीदने से बचें, क्योंकि ऐसा करने पर उसके नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें