भाजपा के लिए वर्ष 2021
- भाजपा का मिथुन लग्न है तथा इस वर्ष राहू तथा केतु का प्रभाव व्यव तथा छठे स्थान पर है। यह समय भाजपा के लिए आत्मचिंतन का है। लोगों का विश्वास हासिल करना भाजपा के लिए एक कठिन समस्या के रूप में उभर सकता है। जातिवाद के चलते कुछ राज्यों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अष्टम स्थान से शनि का भ्रमण भाजपा के शीर्षस्थ राजनेता के लिए चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है।
कांग्रेस के लिए वर्ष 2021
- धनु लग्न की कांग्रेस के लिए यह समय शुद्धिकरण का है। इस वर्ष शीर्ष नेतृत्व में अचानक परिवर्तन की सुगबुगाहट के सुर बुलंद हो सकते हैं। द्वितीय भाव से शनि का भ्रमण जनता और कांग्रेस की मध्य दूरी को बढ़ा सकता है । हालांकि अप्रैल पश्चात कुछ राहत जरूर प्राप्त हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या उनके राजनेताओं को एकजुट करने की हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नव वर्ष 2021
- वृश्चिक लग्न के श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए यह वर्ष चुनौतियों से भरा साबित हो सकता है। पराक्रम भाव से शनि गुरु का भ्रमण मार्च अप्रैल तक का समय कष्टपूर्ण बता रहा है। मोदीजी को जनता का प्रेम तो प्राप्त है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना सबसे बड़ी समस्या साबित हो सकता है।
सोनिया गांधी के लिए नववर्ष 2021
- कर्क लग्न की सोनिया गांधी जी के लिए यह समय स्वास्थ्य की द्दष्टि से उत्तम नहीं है। अप्रैल पश्चात किसी बड़ी समस्या के चलते वह चिंताग्रस्त रह सकती हैं।
राहुल गांधी के लिए नववर्ष 2021
- राहुल गांधी के लिए कुम्भ का गुरु कुछ राहत दिलवा सकता है, लेकिन उनसे कोई बड़ी उम्मीद रखना एक मृगतृष्णा है।