मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कर्मठ, अच्छे विचारक एवं दूरदर्शी होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। जीवन के मध्यकाल में किसी एक विशिष्ट क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। जीवन साथी सुयोग्य, सुशील एवं सदाचारी होता है। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर मिलते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल ही रहती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में अवरोध आएंगे। धैर्य रखने एवं कर्मठ बने रहने पर सफलता भी अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। नाते—रिश्तेदारों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं रेलवे, इंजीनियरिंग, माईनिंग, शिक्षा, पुरात्तव विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। शिक्षा, रेलवे या टेक्निकल क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।