फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 29 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 28 Jun 2018 06:02 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 11 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावुक, संवेदनशील एवं चंचल प्रवृति के होते हैं। कल्पना की अधिकता प्राय लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है। भावुकता पर नियंत्रण रखने पर प्रयासों में सहज ही सफलता मिलती है। जीवन के यौवन काल में लक्ष्य प्राप्ति कर समाज में उच्च स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आप अपनी सफलता से उत्साहित रहेंगे। भाग्य की प्रबलता अटके कार्यों की पूर्ति में सहायक रहेगी। आय वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों एवं नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। अनुकूल महादशा विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने मे सहायक रहेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। बैंक, शिक्षा, सम्पादन, बीमा, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, वकालत, रेलवे आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसायी वर्ग कारोबार की प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेगा। नए कारोबारी संबंध बनेंगे। कारोबारी जगत में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष उपलब्धि पूर्ण रहेगा। अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छापूर्ण होगी। लेखन कार्य में लगे जातकों को विशेष ख्याति मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें