फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 27 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 26 Jul 2018 05:46 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
birthday predictions
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी अत्यंत साहसी एवं उग्र स्वभाव के होते हैं। अपने साहस एवं श्रम के बल पर प्रतिकूल स्थितियों में भी सफलता की राह बनाने में सफल रहते हैं। जीवन के मध्य काल में अपनी प्रतिभा एवं श्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। प्रदर्शन प्रियता एवं दिखावे के कारण आर्थिक परेशानी प्राय: बनी ही रहती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष बनते कार्यों में अवरोध आएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखने पर प्रतिकूल स्थितियों पर विजय भी अवश्य प्राप्त होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। अनुकूल महादशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा विभाग, रेलवे, पुरातत्व विभाग, सामाजिक सेवा, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें