मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अंतर्मुखी एवं गंभीर प्रकृति के होते हैं। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन परिश्रम करते हैं। ऊपर से कठोर और नीरस दिखाई देने वाले ये जातक अत्यंत सहृदय और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष बनते कार्यों में बाधाएं आएंगी। धैर्य रखने पर विकास कार्यों में सफलता भी अवश्य मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। निजी आवास की इच्छा पूर्ण होगी। विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विवाहितों की संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। अध्ययन में श्रम करने पर रोजगारपक परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलेगी। पैरामेडिकल, केमिस्ट, इंजीनियरिंग, एवीएशन, एमबीए, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में मतभेदों से बचें। नौकरीपेशा वर्ग के लिये वर्ष उपलब्धि पूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।