फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 24 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 23 Dec 2018 03:46 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी, चतुर एवं नीतिज्ञ होते हैं। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध ढंग से करने में कुशल होते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल ही रहती है। 32वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। दांपत्य  जीवन सुखी रहता है। संतान प्राय: कम ही होती है। जीवन के मध्यकाल में संपत्ति के विवादों में उलझे रहते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष आत्मबल में वृद्धि होगी। विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। इस वर्ष मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ति संभव है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, पर्यटन, शिक्षा, पत्रकारिता, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। शिक्षा, बैंक, वन विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें