फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 22 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Sat, 21 Jul 2018 04:05 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 22 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक एवं कल्पनाशील होते हैं। किसी को दुखी या परेशान देखकर ये जातक अपना सब कुछ बलिदान करने के लिये तैयार हो जाते हैं। स्व कार्यों के प्रति इन जातकों में अटूट लग्न होती है। लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। शिक्षा-दीक्षा परिवार की पृष्टभूमि की तुलना में अच्छी रहती है। आयु बढऩे के साथ-साथ इनकी प्रतिभा में निखार आता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। गत समय से चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। समाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। शादी, विवाह एवं संतान सुख की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। इंजीनियरिंग, वकालत, शिक्षा विभाग, न्याय विभाग, बैंक, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में चली आ रही शिथिलता से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें