मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 21 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विवेकशील, परिश्रमी एवं अनुशासनप्रिय होते हैं। यश एवं सम्मान की दृष्टि से येजातक विख्यात होते हैं। अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष सफलता एवं उन्नति का रहेगा। अटके कार्यों में सहज ही सफलता मिलेगी। विरोधी भी आपके बुद्धि कौशल की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, पुलिस, वकालत, न्याय, खनन, प्रशासनिक सेवाएं आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। आयात निर्यात, स्वर्णाभूषण, औषधि, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।