फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 18 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 17 Aug 2018 05:26 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
birthday predictions
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 18 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल स्वाभिमानी एवं धुन के पक्के होते हैं। विपरीत परिस्थितियों को भी सहजता से स्वीकार कर लेते हैं। ये जातक कभी किसी के सामने ना याचना करते हैं और ना ही हाथ फैलाते हैं। अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम के सहारे ये जातक समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में पूर्णत: सफल रहते हैं। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष कुछ नई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बनते कार्यों में अवरोध आएंगे। समाज में आपके प्रति एक भ्रामक धारणा बन सकती है। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, फैशनडिज़ाईनिंग, फिल्म व्यवसाय, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरामेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। विज्ञान, चिकित्सा, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें