मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।
इस वर्ष में अपने ही बुद्धिबल से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठïा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। यात्राएं अनुकूल रहेंगी। अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, खोजकार्य, पुलिस, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक प्रगति और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग का प्रारंभ इस वर्ष हो सकता है। पुलिस, सेना, विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।