फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 17 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 16 Sep 2018 03:20 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी एवं संघर्षशील होते हैं। जीवन में सदैव ही अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हैं। लक्ष्य प्राप्ति कठिन संघर्ष के बाद होती है। हृदय से ये जातक उदार एवं धैर्यवान होते हैं। अन्तर्मुखी व्यक्तित्व होने के कारण प्राय: अपने ही कार्यों में लीन रहते हैं। जीवन में इन्हें पूर्णं यश एवं आनंद की प्राप्ति होती है

आगामी वर्ष की सफलताएं

इस वर्ष में अपने ही बुद्धिबल से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठïा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे।  परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। यात्राएं अनुकूल रहेंगी। अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, खोजकार्य, पुलिस, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक प्रगति और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए उद्योग का प्रारंभ इस वर्ष हो सकता है। पुलिस, सेना, विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें