मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात भाग्यशाली, धैर्यवान एवं बुद्धिमान होते हैं। सामाजिक कार्यों में इन जातकों की विशेष रुचि होती है। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। 32 वें वर्ष में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। आकस्मिक लाभ जीवन में कई बार होता है। ये जातक जीवन को सही रूप में जीने में विश्वास रखते हैं। जोखिम उठा लेने की प्रवृत्ति इन जातकों की प्रगति में सहायक रहती है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। चली आ रही निराशा से मुक्ति मिलेगी। प्रयासों में अनुकूल सफलता से मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक वकालत, सेना, केमिस्ट, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। बैंक, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।