मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों को जीवन व्यवस्थित करने में संघर्ष अधिक करना पड़ता है। लक्ष्य प्राप्ति कठिन श्रमोपरांत विलंब से होती है। भाग्य जीवन के 31वें वर्ष तक प्राय: वाम गति से ही चलता है। हृदय से ये जातक उदार एवं सात्त्विक होते हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहता है, जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नरम रहती है। जीवन के उत्तरकाल में यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है। इस वर्ष योजनाओं में अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारण बन सकती है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। वर्ष उत्तरार्द्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अटके कार्यों में गति आएगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, गुप्तचर विभाग, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तरार्द्ध अधिक अनुकूल एवं लाभकारी रहेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से बचें। चिकित्सा, विज्ञान, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।