फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 12 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 11 Nov 2018 05:23 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक साहसी, प्रखर बुद्धि के स्वामी एवं व्यवहार कुशल होते हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए ये जातक सदैव प्रयासरत रहते हैं। जीवन में  अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते हैं। अपने विचारों एवं तर्क से सामने वाले व्यक्ति को प्रभावित करने की कला में ये सिद्धहस्त होते हैं। जीवन के ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। मध्यावस्था के बाद किसी एक विशेष क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष धैर्य रखने एवं कर्मठ बने रहने पर ही कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठïा की दृष्टि से वर्ष प्रतिकूल रहेगा। इस वर्ष विरोधी पक्ष से दूरी बनाए रखें।  वर्ष उत्तराद्र्ध में न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग, एयर होस्टेस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यवसाय की प्रगति और धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें