फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 10 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Mon, 09 Jul 2018 05:13 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, अनुशासनप्रिय एवं विवेकी होते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। सामाजिक कार्यों में ये जातक अग्रणी भूमिका निभाते हैं। नाम एवं यश प्राप्ति की इच्छा प्रबल होती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष का स्वामी सूर्य होने के कारण चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अटकी योजनाएं पूर्ण होंगी। विरोधी परास्त होंगे। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमीन जायदाद के अटके मामलों में सफलता मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, खोज कार्य, विदेश सेवा, नेवी, प्रशासनिक सेवाएं आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। खाद्य पदार्थ, औेषधि, स्वर्णाभूषण, जवाहरात आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। सेना, विज्ञान, चिकित्सा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें