फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते को बचाने के लिए क्या आप भी करते हैं ऐसा?

Wed, 24 Jul 2013 01:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहब्बत आखिर क्या-क्या नहीं कराती। रिश्ते को बनाए और बचाए रखने के लिए वे कई बार अपने साथी की जासूसी करने से भी नहीं चूकते। हैरान होने की जरूरत नहीं है। यह सौ फीसदी सच है।
विज्ञापन


एक हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि अमेरिका में 50 फीसदी से अधिक लोग अपने पार्टनर की जासूसी करते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं।

जासूसी करने के लिए कोई अपने पार्टनर के ई-मेल्स और टेक्स्ट मैसेज खंगालता है, तो कोई उनके सोशल एकाउंट पर नजर रखता है।

देखें, जुनूनी स्मूच, जो चौंका देंगे आपको

22,121 अमेरिकियों पर किए गए इस सर्वे में 55 फीसदी ने स्वीकार किया कि उन्होंने कम से कम अपने एक पार्टनर की जासूसी की है, चाहे वो उसके टेक्स मैसेज चेक करें या फिर प्राइवेट जासूस को काम सौंपे।

न्यूयॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने पाया कि जासूसी के सामान्य तरीकों में अपने पार्टनर के ई-मेल्स और टेक्स्ट मैसेज चेक करना और उनके सोशल अकाउंट खंगालना शामिल हैं।
विज्ञापन


18 फीसदी ने माना कि वह अपने पार्टनर की जासूसी के लिए उसके फोन कॉल पर कान लगाए रहते हैं या फिर फोन टैप कराने की हद तक भी चले जाते हैं।

पढ़ें: पोर्न देखने के मामले में पुरूषों से कम नहीं है महिलाएं

वहीं चार फीसदी ने प्राइवेट जासूस, सात फीसदी ने जीपीएस ट्रैकर और 16 फीसदी ने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट के जरिए अपने पार्टनर की जासूसी करने की बात कही।

जासूसी का दावा करने वालों में 73 फीसदी महिलाएं और 27 फीसदी पुरुष शामिल थे। इस सर्वे से यह भी दिलचस्प बात सामने आई कि ऐसी हरकतों में अमेरिका के रिचमंड शहर के लोग सबसे ज्यादा शामिल हैं।

यहां के 68 फीसदी लोगों ने अपने पार्टनर की जासूसी करने की बात स्वीकार की। जबकि न्यूयॉर्क ऐसा शहर है, जहां के लोगों को अपने पार्टनर पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

यह सर्वे कराने वाले ‘सीकिंग अरेंजमेंट डॉट कॉम’ के संस्थापक और सीईओ ब्रैंडन वाडे ने कहा कि हमारे शोध से पता चलता है कि आज के समय में जासूसी के लिए मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है और इसको अपने सबसे ज्यादा करीबी ही अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सेक्स के दौरान आर्गेज़्म तक ऐसे पहुंचें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें