सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में भेजी जाएगी पौध
वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में उत्तराखंड राज्य से फलदार व छायादार पौध लगाकर लगाई जाएगी, जिसके बाद पौध को तैयार कर बागपत के अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में भेजी जाएगी।
ये पौध होंगे तैयार
अभी तक वन विभाग शीशम, शहतूत, बबूल, नीम, सहजन, बरगद, पीपल आदि के ही ज्यादा पौधे तैयार कर रोपण करते थे, लेकिन अब नर्सरी में फलदार पौधों में अनार, अमरूद, नीबू, करौंदा, देसी आम, जामुन व कटहल, गुड़हल, बेल, इमली लगाए जाएंगे। नर्सरी में फलदार पौधों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इन नर्सरी से किसान आसानी से पौध खरीदकर रोपित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
जनपद में एक हाईटेक नर्सरी तैयार की जाएगी। इसके लिए गूंगाखेड़ी गांव के प्रधान भूपेंद्र द्वारा जमीन दिए जाने के बाद विभागीय अफसरों के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। बताया कि नर्सरी में फलदार पौधों की संख्या व प्रजाति बढ़ाई गई है। ग्राम पंचायत और स्कूलों में फलदार पौधों की मांग अधिक हो रही है। मनपसंद पौधा मिलने पर लोग उत्साह के साथ लगाते हैं और उसकी परवरिश भी करते हैं।
- रविकांत चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी