मौदहा। पश्चिमी तरौस के एक किसान के पशुशाला में रखे गेहूं की कई दिनों से चोरी कर रहे दो युवकों को मोहल्ले वाले ने गेहूं ले जाते समय पकड़ लिया। बाद में चोरी के माल सहित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोरी में यह मामला दर्ज कर लिया है।
कसबा इंचार्ज आरएन तिवारी ने बताया कि तरौस मोहल्ला के मिनहाजुद्दीन ने अपनी खेती का गेहूं अपने पशुशाला के कमरे में भर दिया था। इसी मोहल्ले के संतोष निवासी अंबेडकर तिराहा व इमामुद्दीन निवासी बाघा मोहल्ला कई दिन से उसके गेहूं की चोरी कर रहे थे। चोरी होने की सूचना मिलने पर मिनहाजुद्दीन ने मोहल्ले वालों की मदद से गुरुवार को दोनों युवकों को चोरी करते पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस को माल सहित सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कसबा इंचार्ज ने बताया कि संतोष अपनी पत्नी की हत्या में जेल में रहा है। वह जमानत पर छूटने के बाद बाहर था।