फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म घोटाला: अंतिम दौर में पहुंची जांच

Fri, 09 May 2014 05:31 AM IST
Badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक में धोखाधड़ी करके यूनिफार्म सप्लाई करने वाले फर्म स्वामी के लाखों रुपये हड़पने के आरोप में घिरे एबीआरसी, एनपीआरसी के खिलाफ चल रही जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि दो दिन में रिपोर्ट बीएसए को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसएम इंटरप्राइजेज के संतोष कुमार की ओर से की गई शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने सालारपुर ब्लॉक के स्कूलों में आर्डर लेने के बाद एक जोड़ी यूनिफार्म की सप्लाई की थी। इसका पेमेंट प्रधानाध्यापक द्वारा शासन की ओर से दिए निर्देशों के अनुसार प्रबंध समिति के खाते से एकाउंट में भुगतान किया जाना था लेकिन भुगतान नहीं किया गया। आरोप था कि उसने जिन स्कूलों में यूनिफार्म सप्लाई की थी उन स्कूलों के साथ मिलकर एबीआरसी और एनपीआरसी ने करीब 35 लाख रुपये निकाल लिए थे। जबकि यह रुपया संतोष को दिया जाना था। इसके अलावा फर्म स्वामी ने बेयरर चेक से रुपये निकालने और कमीशन की मांग आदि का भी आरोप लगाया था। 13 जनवरी को फर्म स्वामी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस पर जांच के आदेश दे दिए और एबीआरसी, एनपीआरसी को पदों से हटाते हुए टीम गठित कर जांच बैठा दी।
बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने नगर शिक्षा अधिकारी/बीईओ जगत को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी। करीब ढाई महीने से चल रही जांच अब अंतिम दौर में आ चुकी है। इसमें कई चौकाने वाले बाते भी सामने आने की उम्मीद है। जांच अधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन में जांच सौंपने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यूनिफार्म घोटाले की चल रही जांच लगभग पूरी हो चुकी है। दो से तीन दिन में इसे बीएसए के समक्ष सौंपने की तैयारी चल रही है। कई पेजों में तैयारी जांच रिपोर्ट में कई चौकाने वाली बाते भी सामने आई हैं। जो बीएसए के सामने रखी जाएंगी।-सोमनाथ विश्वकर्मा, बीईओ/जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें